Pakistan में imaran khan ने खो दिया बहुमत
फ्लोर टेस्ट से पहले ही आउट हो गए इमरान खान?
अल्पमत में आ गई है इमरान सरकार। एक के बाद एक पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के सभी सहयोगी दल इमरान खान का साथ छोड़ रहे हैं। इमरान खान को एक और बड़ा झटका लगा है। और अब इमरान खान की कुर्सी जाना निश्चित है।
एमक्यूएमपी नहीं देगी इमरान का साथ?
पाकिस्तान में इमरान खान के एक और सहयोगी दल एमक्यूएम यानी मकबूल कौमी मूवमेंट पाकिस्तान ने विपक्ष में शामिल होने का फैसला कर लिया है इसकी जानकारी एमक्यूएम पार्टी के प्रमुख खालिद मकबूल सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।साजिद मकबूल सिद्दीकी ने कहा कि "हम सहिष्णुता व सच्चे लोकतंत्र की राजनीति के लिए नई शुरुआत करना चाहते हैं।"कल 7 सदस्यों वाली एमक्यूएम पार्टी के दो मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया। और पार्टी ने विपक्ष से हाथ मिला लिया।
किसने छोड़ा इमरान का दामन?
पिछले कुछ दिनों में लगभग दो दर्जन सांसद इमरान खान का साथ छोड़ चुके हैं। जिनमें कई पार्टी के सदस्य शामिल हैं। इससे पहले ब्लू ब्लूचिस्तान आवामी पार्टी पहले ही विपक्ष में शामिल होने का ऐलान कर चुकी है।
अब नेशनल असेंबली में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के पास 164 सदस्यों का समर्थन है। जबकि विपक्ष अपने पास 175 सांसदों का समर्थन प्राप्त होने का दावा कर रहा है। यानी कि इमरान खान की कुर्सी का जाना अब तय है। और वे कभी भी सत्ता से बाहर हो सकते हैं।
क्या है नेशनल असेंबली का गणित..
पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में 342 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 172 सदस्य चाहिए। लेकिन इमरान खान के समर्थन के लिए अब कुल 164 ही सदस्य हैं।जिसमे से पीटीपी के 155 सदस्य हैं।
अब भी इस्तीफा देने को तैयार नहीं इमरान खान, कहा आखिरी बॉल तक खेलेंगे!
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अब इमरान खान प्रेस कॉन्फ्रेंस अपने इस्तीफे की घोषणा करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।जब मीडिया ने पाकिस्तान के गृहमंत्री राशिद से पूछा कि क्या इमरान खान अब इस्तीफा दे देंगे तो उसके जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं, वह अंतिम गेंद तक लड़ेंगे।
इमरान खान press confrence
https://fb.watch/c5hB1RFkbH/
कौन है पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री..
विपक्ष दावा कर रहा है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग ( नवाज़) के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष शहबाज शरीफ पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री होंगे। बिलावल भुट्टो ने भी ये ऐलान किया।
3 मार्च को होगा अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान?
अब 1 मार्च को इमरान खान के विरुद्ध पेश हुए,अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। और 3 मार्च को इसके लिए मतदान किया जाएगा।लेकिन अब अ ये मतदान एक फॉर्मेलिटी ही माना जा रहा है। क्योंकि इमरान खान अब विश्वास मत खो चुके हैं। यह अविश्वास प्रस्ताव 100 से अधिक सदस्य लाए हैं।
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान में शामिल नहीं होंगे इमरान समर्थक..
इमरान खान ने अपनी पार्टी के सदस्यों को सख्त निर्देश दिया कि वह अवश्विास प्रस्ताव पर मतदान के दिन या तो सदन में अनुपस्थित रहें या फिर मतदान में भाग नहीं लें।
पाकिस्तान के इतिहास में अब तक किसी भी प्रधानमंत्री को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये नहीं हटाया गया है,हालांकि इमरान खान ऐसे तीसरे प्रधानमंत्री हैंजो अविश्वास जो अपने कार्यकाल के दौरान अविश्वास मत का सामना करेंगे
Comments
Post a Comment